बदायूं: प्रेमी की खातिर पति से लिया तलाक, अब शादी की बात पर मुकर रहा युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

महिला का आरोप, शादी का झांसा देकर युवक ने कई बार किया दुष्कर्म

बदायूं, अमृत विचार। एक युवक ने महिला को शादी करने का झांसा दिया। पति से तलाक करा दिया, महिला का शारीरिक उत्पीड़न करता रहा। दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बाद में शादी करने से मना कर दिया। महिला ने पुलिस से शिकायत की तो वह शादी करने को कहने लगा लेकिन अब फिर से शादी करने से इंकार कर रहा है। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

थाना कादरचौक क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी से शिकायत करके बताया कि पास ही एक गांव निवासी युवक से दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। ससुराल में पास में रहने वाला खान तारिक उसके घर पर आने-जाने लगा था। आरोप है कि युवक ने महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। कई बार दुष्कर्म किया। उसने महिला का उसके पति से तलाक भी करा दिया। जिसके बाद उसने महिला से शादी करने से इन्कार कर दिया। 27 सितंबर को महिला ने थाना कादरचौक जाकर तहरीर दी थी। पुलिस आरोपी को पकड़ने गई। वह नहीं मिला तो उसके पिता को हिरासत में लेकर आई थी। आरोपी के पिता और गांव के मुअज्जिज लोगों के सामने फैसलानामा हो गया कि युवक महिला से एक अक्टूबर को शादी करेगा। फैसले के अगले दिन ही महिला ने युवक से शादी के लिए कहा तो वह मना करने लगा। महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

संबंधित समाचार