सीतापुर: राजघाट के जंगल में मिली अध्यापक की लाश, परिवार ने लखनऊ के गाजीपुर थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। सीतापुर जनपद के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के राजघाट के जंगल में एक अध्यापक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अनुज अग्रवाल (45) के रूप में हुई, जो सी ब्लॉक इंदिरा नगर लखनऊ के निवासी थे। अनुज अग्रवाल रवासी जूनियर विद्यालय में अध्यापक थे। उनके पुत्र काव्यांश अग्रवाल ने बताया कि उनके पिता के लापता होने के बाद उन्होंने लखनऊ के गाजीपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें:-गोंडा में भीषण हादसा: बेंदुली मोड़ पर पेड़ से टकराई अनियंत्रित बोलेरो, चार की मौत

 

संबंधित समाचार