बहराइच: सड़क हादसों में युवक की मौत, महिला समेत पांच घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में देर रात को हुए सड़क हादसों में जहां एक सफाई कर्मी के बेटे की मौत हो गई तो वहीं  महिला समेत पांच लोग घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के बेड़नापुर निवासी साहिल पुत्र बबलू बाइक से जिला मुख्यालय शुक्रवार को काम से आ रहा था। रात में 10 बजे के आसपास बहराइच सीतापुर मार्ग पर ग्राम मानपुरवा के पास बाइक सवार पहुंचा। तभी अज्ञात चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे युवक घायल हो गया। 

3

टिकोरा मोड़ चौकी की पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी मौत हो गई। मृतक का पिता आयुर्वेदिक अस्पताल कैसरगंज क्षेत्र में स्वीपर के पद पर तैनात है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर पयागपुर थाना क्षेत्र ने गोंडा बहराइच मार्ग पर नेजाभार गांव के पास बस और टैक्सी में भिड़ंत हो गई।

हादसे से चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में देवेंद्र नाथ शुक्ला पुत्र पृथ्वीनाथ शुक्ल, पूनम, गीता और राजमणि निवासी बसनेरा घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस संख्या यूपी 32 बीजी 9505 और 9506 से ईएमटी राजन मिश्रा और अमित जायसवाल के द्वारा सीएचसी ले जाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर रूपईडीहा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में एक युवक घायल हुआ है।

यह भी पढ़ें:-अमेठी हत्याकांड: मुख्य आरोपी चंदन का पुलिस ने किया एनकाउंटर, सर्विस रिवाल्वर छीनकर की थी मारने की कोशिश

संबंधित समाचार