बहराइच: तीन डग्गामार बसों को किया सीज, 3 लाख का लगाया जुर्माना 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुजरात, मेरठ और इलाहाबाद की हैं सीज बसें

बहराइच, अमृत विचार। संभागीय परिवहन अधिकारी की ओर से शनिवार को जिले में डग्गामार बसों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जिसमें तीन बसों को परमिट उल्लंघन की शर्त पूरी न करने पर सीज कर दिया गया। जबकि तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

बहराइच के पयागपुर क्षेत्र से दिल्ली जा रही बस लखनऊ में दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी। जिसमें एक यात्री की मौत हो गई थी। इसको देखते हुए शनिवार आरटीओ प्रवर्तन की ओर से जांच अभियान चलाया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन ओपी सिंह ने बताया कि परमिट शर्तों को पूरा न करने पर तीन बस सीज कर दी गई है। इनमें दो बस रूपईडीहा और एक बस नानपारा में सीज की गई है।

उन्होंने बताया कि तीनों बस पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि सीज बसों में एक इलाहाबाद, एक गुजरात और मेरठ की है। बताया कि डग्गामार बसों के विरुद्ध इसी तरह अभियान चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बहराइच: बुलडोजर कार्रवाई पर राजनीत हुई तेज, कांग्रेस के बाद सपा का प्रतिनिधि मंडल वजीरगंज बाजार पहुंचा

संबंधित समाचार