Ballia News: शादी का झांसा देकर युवक ने नाबालिग लड़की संग किया गंदा काम, मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में 22 वर्षीय एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय लड़की के साथ अर्पित सोनी नामक युवक ने शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार किया। लड़की हल्दी थाना क्षेत्र के गांव में स्थित अपने ननिहाल में रहती है।

 पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि इस मामले में लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून की सुसंगत धाराओं में शनिवार की रात मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।  

ये भी पढे़ं : 14 साल बाद भोजपुरी सिनेमा में कमबैक करेंगी उपासना सिंह, ये कलाकार बिखेरेंगे अपनी अदाकारी का जादू 

संबंधित समाचार