कर्णप्रयाग: 30 हजार की रिश्वत लेते आबकारी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कर्णप्रयाग, अमृत विचार। विजिलेंस ने रविवार को कर्णप्रयाग में आबकारी इंस्पेक्टर को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने शिकायत की थी कि चमोली में उसकी शराब की दुकान की सब दुकान जो उसका पार्टनर चला रहा है उसका राजस्व नियमित रूप से दिया जा रहा है।

आरोप है कि आबकारी इंस्पेक्टर जयबीर ने निकासी पास न होने का भय दिखाकर पैसे मांगे। जिसके एवज में उसे 30 हजार रुपये दिए जा रहे थे। टीम ने आरोपी को उसके घर से रंगेहाथ गिरफ्तार किया। बता दें कि शनिवार को विजलेंस ने जमीन के सीमांकन के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पौड़ी में कानूनगो को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। विजिलेंस की आज दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही।

संबंधित समाचार