संभल : दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, इस्लामनगर मार्ग पर बर्रई पुल के पास हुई घटना

मोहम्मद सफी का फाइल फोटो...सीएचसी में मारपीट करते दोनों पक्ष।

चन्दौसी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर मार्ग पर बर्रई पुल के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। 

थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव फतेहपुर डाल निवासी मोहम्मद सफी 50 वर्ष उसके भाई अली मोहम्मद पुत्र नन्नू व फुफेरे भाई  अली शेर पुत्र रजब अली एक बाइक पर सवार होकर थाना इस्लामनगर के गांव सुल्तानगढ़ दफन में जा रहे थे। बाइक मोहम्मद सफी चला रहे थे। सोमवार की दोपहर 2.30 बजे बाइक सवार तीनों भाई इस्लामनगर रोड पर स्थित बर्रई पुल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में एक तीनों भाई सहित दूसरी बाइक पर सवार युवक समीर पुत्र इंदाज अली निवासी थाना इस्लामनगर जनपद बदायूं घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबुलेंस घायलों को लेकर सीएचसी पहुंची। जहां चिकित्सक ने मोहम्मद सफी को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि अली शेर व समीर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई। घटना की सूचना मिलने पर दोनों पक्षों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने दूसरी बाइक पर सवार युवक समीर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

सीएचसी में हुई जमकर मारपीट 
हादसे के बाद मृतक व घायलों के परिजन व परिचित सीएचसी पहुंच गए। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। तभी कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में सीएचसी में मारपीट शुरू हो गई। जिससे सीएचसी में अफरा-तफरी मच गई। करीब 10 मिनट तक मारपीट होती रही। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मारपीट करने के आरोप में दो युवकों को हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें : संभल : युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी का बनाया दबाव, पॉलिटेक्निक छात्रा ने दी जान

संबंधित समाचार