मुरादाबाद : जीजा ने की दुष्कर्म की कोशिश, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विरोध करने पर आरोपी ने साली और पत्नी के साथ की मारपीट

मुरादाबाद, अमृत विचार: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जीजा ने साली के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने साली और पत्नी के साथ मारपीट की। पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के चक्कर की मिलक में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति पिछले काफी समय से उसकी छोटी बहन पर बुरी नजर रखता है। पति आए दिन महिला को तलाक देने के ताने देता है। महिला का आरोप है कि बीती चार अक्टूबर को वह घर पर नहीं थी, इसी बीच आरोपी पति ने उसकी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

 इसी बीच महिला घर पहुंच गई और उसने अपनी बहन को बचाया। जिस पर आरोपी पति ने पत्नी व उसकी छोटी बहन के साथ मारपीट करने हुए जान से मारने की धमकी थी। महिला का कहना है कि वह अब अपने पति के साथ नहीं रहेगी। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात