संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर लापता, गुमशुदगी दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ : गोसाईंगज थानाक्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर लापता हो गया। परिजनों ने मजदूर की खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला। इसके बाद मजदूर की मां ने सम्बन्धित थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल, पुलिस सर्विलांस की मदद से लापता मजदूर की तलाश में जुटी है।

 गोसाईंगज के जल्लाबाद मजरा निजामपुर निवासी मजदूर सूरज परिवार रहता है। मां विजय कुमारी ने बताया कि बीते 08 अक्तूबर की सुबह करीब 07 बजे बेटा घर से मजदूरी करने गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका सुराग नहीं मिल सका।मजदूर की तलाश में भटक रहे परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया मगर सूरज को फोन बंद जाने लगा।

फिर किसी अनहोनी की आशंका पर घबराए परिजनों ने गोसाईंगज थाने में लिखित शिकायत देते हुए उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। मां का कहना है कि सूरज की पत्नी और दो छोटे बच्चे भी हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सर्विलांस की मदद से लापता मजदूर की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

संबंधित समाचार