Bahraich communal violence : अब तक मुख्य आरोपित समेत 30 को पुलिस ने हिरासत में लिया, अन्य की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिना गाजे बाजे के साथ विसर्जित हुईं प्रतिमाएं, अन्य लोगों की पहचान और धर पकड़ में लगी पुलिस 

बहराइच, अमृत विचार। जिले के महराजगंज बाजार में विसर्जन जुलूस के दौरान हुई फायरिंग और आगजनी में युवक की मौत के मामले में लोगों में नाराजगी है। डीएम और विधायक के समझाने पर लोगों ने ग़म के बीच दुर्गा प्रतिमाएं देर रात से सुबह तक विसर्जित की। 

रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार में रविवार शाम को पहुंची। यहां धार्मिक स्थल के सामने और समुदाय विशेष के युवक के घर से सामने डीजे बजाने और जयकारा लगाने पर समुदाय विशेष के लोग नाराज हो गए। सभी ने पथराव की। इसके बाद रेहुआ मंसूर गांव निवासी राम गोपाल मिश्रा को घर में ले जाकर मारपीट की। इसके बाद गोली मार दी थी। जिसमें युवक की मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

आधे जिले में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन रोक दिया गया। रात 11 बजे विधायक सुरेश्वर सिंह, कमिश्नर, डीआईजी और डीएम मोनिका रानी के समझाने पर दुर्गा पूजा विसर्जन शुरू हुआ। लेकिन गम के बीच न डीजे बजा और न ही लोगों में खुशी दिखी। सभी ने शांत मुद्रा में माता की विदाई की। विदाई देर रात से सुबह चार बजे तक चलता रहा। उधर पुलिस ने मुख्य आरोपी सलमान समेत 30 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि जिसके घर से गोली चली थी, उसकी पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य 25 से 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि वीडियो और फोटो से अन्य की पहचान की जा रही है। किसी भी उपद्रवी को बक्शा नहीं जायेगा

संबंधित समाचार