पराली जलाने के दुष्प्रभाव से किसानों को किया जाए जागरूक: योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण के दुष्प्रभाव से किसानों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देशित किया कि इस सम्बन्ध में किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। यह भी सुनश्चिति किया जाए कि पराली जलाने पर किसानों के साथ कोई दुर्व्यवहार अथवा …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण के दुष्प्रभाव से किसानों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देशित किया कि इस सम्बन्ध में किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें।

यह भी सुनश्चिति किया जाए कि पराली जलाने पर किसानों के साथ कोई दुर्व्यवहार अथवा उत्पीड़न न हो। पराली के उपयोग के लिए नवीन प्रयोगों को बढ़ावा दिया जाए। पराली से जैव ईंधन /बिजली तैयार किए जाने के सम्बन्ध में पूर्व स्वीकृत/सहमत परियोजना की समीक्षा कर इसका उपयोग बढ़ाया जाए।

जिससे किसानों को पराली से आय होगी। उन्होंने कहा कि मूल्य समर्थन योजना के तहत किसानों से की जा रही धान खरीद से सम्पूर्ण राज्य में बड़ी संख्या में कृषक लाभान्वित हो रहे हैं।

संबंधित समाचार