चंपावत: देसी शराब की दुकान से चोरी के मामले में एक गिरफ्तार
चंपावत, अमृत विचार। चंपावत में देसी शराब की दुकान से 25 हजार रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के 7930 रुपये बरामद किये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि पुनेठी, कोतवाली चंपावत …
चंपावत, अमृत विचार। चंपावत में देसी शराब की दुकान से 25 हजार रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के 7930 रुपये बरामद किये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बता दें कि पुनेठी, कोतवाली चंपावत निवासी प्रमोद सिंह मेहता पुत्र माधो सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि बीते 25 अक्टूबर की रात को अज्ञात ने दुकान का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये की नगदी चोरी की थी। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शुक्रवार को ग्राम खैरानी, थाना निघाहासन, जिला लखीमपूरखीरी यूपी हाल निकट जीआईसी तिराहा चंपावत निवासी दौलत राम पुत्र खुशाल राम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दौलत के पास से 7930 रुपये की नगदी बरामद की है।
पूछताछ में उसने बताया कि वह लॉकडाउन के बाद चंपावत में रोजगार के लिए आया था। पैसे की तंगी के कारण उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस टीम में चौकी बाजार एसआई सोनू सिंह, कांस्टेबल किशोर सिंह और जगदीश राम रहे।
