हाइटेंशन तार की चपेट में आने से 6 मजदूर झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फगौली कुर्मियान में सामुदायिक शौचालय की छत पडते समय हादसा रुदौली,अयोध्या। तहसील क्षेत्र के फगौली कुर्मियान गांव में सामुदायिक शौचालय की छत पडते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छह मजदूर गम्भीर रूप से झुलस गए। झुलसे हुए सभी मजदूरों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक रूदौली तहसील …


फगौली कुर्मियान में सामुदायिक शौचालय की छत पडते समय हादसा


रुदौली,अयोध्या। तहसील क्षेत्र के फगौली कुर्मियान गांव में सामुदायिक शौचालय की छत पडते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छह मजदूर गम्भीर रूप से झुलस गए। झुलसे हुए सभी मजदूरों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक रूदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा फगौली कुर्मियान में सामुदायिक शौचालय में स्लेप डालने का कार्य चल रहा था। स्लेप का कार्य पूर्ण होने के पश्चात ही छह मजदूर लिफ्टर मशीन को खोल ही रहे थे कि तभी सामुदायिक शौचालय के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन लाइन से अचानक लिफ्टर सम्पर्क में आ गया। जिससे करंट फैल गया। जिसकी चपेट में आकर छह मजदूर झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही शुजागंज चौकी पुलिस ने झुलसे हुए सभी मजदूरों राकेश कुमार यादव पुत्र निर्मल कुमार यादव निवासी ग्राम बढ़ई का पुरवा थाना पटरंगा, प्रमोद कुमार पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम खण्ड पिपरा पटरंगा, शिवम कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार व मुकेश पुत्र जगराम अमरिका प्रसाद पुत्र स्व. हरिभजन तथा राम विकास पुत्र राम केतार निवासीगण ग्राम मुस्काबाद मजरे हलीम नगर रूदौली को भेलसर शुजागंज रोड पर स्थित साहू अस्पताल में भर्ती कराया। लिफ्टर मशीन पचईलाल पुत्र मैकु लाल की बताई जा रही है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि सभी मज़दूर खतरे से बाहर हैं।

संबंधित समाचार