अमरोहा : डीएम ने किया गौशाला का निरीक्षण, गोवंशों को खिलाया गुड़...बेहतर देखभाल के दिए निर्देश
निरीक्षण करतीं डीएम निधि गुप्ता
अमरोहा, अमृत विचार। मंगलवार सुबह क्षेत्र के गांव चुचैला कलां स्थित गोशाला का जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने निरीक्षण किया। निरक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पशुओं के हरे चारे की व्यवस्था, भूसा की उपलब्धता, पानी की व्यवस्था और खली चोकर की उपलब्धता के बारे में जाना। जिलाधिकारी ने गोवंशों को गुड़ खिलाया। जिलाधिकारी को गोशाला निरीक्षण में 199 पशु संरक्षित पाए गए।
निरीक्षण में जिलाधिकारी ने पशुओं को देरी से चारा देने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सुबह 8 से 9 और शाम 4 बजे के बाद चारा देने की व्यवस्था करने, पानी की व्यवस्था में सुधार करने, खल चोकर में हरा चारा मिलाकर देने व गोशाला में नियमित साफ सफाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सक को निर्देश दिए कि कोई भी पशु बीमार होता है तो उसका समय से उपचार हो। नियमित गोशाला की देखरेख करते रहे जिससे कोई भी पशु बीमार नहीं रहना चाहिए। वहीं, जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि गोशाला के निकट खाली पड़ी जमीन पर अधिक से अधिक हरे चारे की बोआई कराई जाए।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि पशुओं की अधिक से अधिक सुपुर्दगी कराई जाए जो पशुपालक है। उन्हें प्रेरित कर गोवंशों को सुपर्द किया जाए। जिलाधिकारी ने भूसा स्टाक रजिस्ट, खली चोकर स्टॉक रजिस्टर, संरक्षित पशु रजिस्टर का भी अवलोकन कर निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी खंड, विकास अधिकारी, चिकित्सक, ग्राम प्रधान व गोशाला संरक्षक मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : अमरोहा: निकाह के बाद दुल्हन को छोड़ गया दूल्हा; इस बात पर हुआ था गुस्सा...
