पीलीभीत: हाईकोर्ट में नौकरी लगवाने के नाम पर 1.43 लाख ठगे, अब सीएम से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

दो युवकों को जालसाज ने बनाया अपना शिकार, रुपये मांगने पर धमकी देकर फरार

पीलीभीत, अमृत विचार। हाईकोर्ट में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक जालसाज ने दो युवकों से 1.43 लाख रुपये ठग लिए। जब नौकरी न लगने पर तकादा किया गया तो 50 हतजार रुपये वापस कर दिए लेकिन 93 हजार रुपये अभी भी बकाया है। जिन्हें मांगने पर आरोपी ने धमकी देकर भगा दिया। मामले की मुख्यमंत्री को संयुक्त पत्र भेजकर शिकायत की गई है। 

मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में शहर के मोहल्ला बेनी चौधरी के निवासी दीपक रस्तोगी और न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम तुर्कपुर बढ़वार के दौलतराम ने बताया कि मोहल्ला मोहम्मद फारुख के एक व्यक्ति ने कुछ समय पूर्व उन्हें बताया कि हाईकोर्ट में नौकरी निकली हैं। आरोपी ने सचिवालय में अपनी जान पहचान का हवाला देते हुए नौकरी लगवाने का झांसा दिया।  सात लाख रुपये नौकरी के एवज में मांगे गए। पीड़ित लोग आरोपी की बातों में आ गए। इसके बाद दोनों से 1.43 लाख रुपये ले लिए। बाकी रुपये बाद में देने के लिए कहा गया था। लंबे समय बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो तकादा किया गया।  इस पर 30 हजार रुपये आरोपी ने दौलतराम को दे दिए जबकि कई बार में बीस हजार रुपये दीपक को वापस किए। मगर, बकाया 93 हजार रुपये वापस नहीं किए गए।  बकाया रुपये मांगने पर पहले टालमटोल करता रहा और फिर मारने की धमकी दे डाली। मुख्यमंत्री से शिकायत कर दोनों पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें - EXCLUSIVE-बरेली: इस दिवाली कहीं आपका दिवाला न निकाल दे मिठाई वालों की घटतौली !

संबंधित समाचार