बीसीबी ने प्रमुख कोच चंडिका हथुरुसिंघा को पद से हटाया, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने टीम के प्रमुख कोच चंडिका हथुरुसिंघा को दो दिन पहले हुए निलंबन के बाद पद से हटा दिया है। यह निलंबन मैदान पर मौजूद उनके व्‍यवहार और रोजगार शर्तों के उल्‍लंघन के आधार पर किया गया है। 

बीसीबी के अध्यक्ष फारूक़ अहमद ने मंगलवार को कहा कि चंडिका हथुरुसिंघा ने बांग्लादेश के एक क्रिकेटर के साथ मारपीट की और अपने अनुबंध में उल्लेखित से अधिक छुट्टियां लीं। बोर्ड ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर कदाचार के दो मामलों पर स्पष्टीकरण मांगा था। चंडिका हथुरुसिंघा ने अगले दिन प्रतिक्रिया दी जिसके बाद गुरुवार को स्थिति की समीक्षा के लिए एक आपातकालीन बोर्ड बैठक बुलाई गई। 

बीसीबी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ''सभी कारकों पर विचार करने के बाद बोर्ड ने हथुरूसिंघे के स्पष्टीकरण को असंतोषजनक और अस्वीकार्य माना। उनकी बर्खास्तगी तत्काल प्रभाव से लागू होती है।'' बांग्लादेश के कोच के रूप में हथुरुसिंघे का दूसरा कार्यकाल समाप्त हो गया। उनका अनुबंध जनवरी 2025 तक था। फ़‍िल सिमंस को फ़रवरी 2025 में होने वाली आगामी चैंपियंस ट्रॉफ़ी तक टीम का प्रमुख कोच नियुक्‍त किया गया है।

ये भी पढ़ें : Sultan of Johor Cup : कोच पीआर श्रीजेश की देखरेख में भारतीय जूनियर टीम सुल्तान जोहोर कप में जापान के खिलाफ करेगी आगाज 

संबंधित समाचार