जोकोविच ने की सेम्प्रास की बराबरी, छठे साल वर्ल्ड नंबर-1 रहने का रिकॉर्ड
नई दिल्ली। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच अपने शानदार करियर में छठी बार साल का समापन नंबर एक खिलाड़ी के रूप में करेंगे और इस मामले में उन्होंने अमेरिका के पीट सेम्प्रास की बराबरी कर ली है। ? ATP Cup? Australian Open? Dubai? Cincinnati? Rome@DjokerNole is the year-end No. 1 in …
नई दिल्ली। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच अपने शानदार करियर में छठी बार साल का समापन नंबर एक खिलाड़ी के रूप में करेंगे और इस मामले में उन्होंने अमेरिका के पीट सेम्प्रास की बराबरी कर ली है।
? ATP Cup
— ATP Tour (@atptour) November 6, 2020
? Australian Open
? Dubai
? Cincinnati
? Rome@DjokerNole is the year-end No. 1 in the @FedEx ATP Rankings for a record-tying sixth time! ? pic.twitter.com/rcoESMCwvX
जोकोविच को 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्पेन के राफेल नडाल से ही खतरा था लेकिन नडाल ने अगले सप्ताह सोफिया में होने वाले एटीपी टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया जिसके बाद जोकोविच का साल का अंत नंबर एक खिलाड़ी के रूप में करना सुनिश्चित हो गया। सम्प्रास को जोकोविच बचपन से अपना आदर्श मानते हैं और उन्होंने एटीपी के एक बयान में कहा कि उन्हें ख़ुशी है कि वह अपने बचपन के हीरो के रिकॉर्ड की बराबरी करने में सफल रहे हैं।
सर्बियाई खिलाड़ी ने जनवरी में एटीपी कप जीता था और उसके बाद रिकॉर्ड आठवीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। उन्होंने सिनसिनाटी मास्टर्स जीता और फिर रोम में रिकॉर्ड 36वां एटीपी मास्टर्स खिताब जीता।
?? @djokernole has tied Pete Sampras' record for most year-end finishes at No. 1 in the @fedex ATP Rankings. ?
— ATP Tour (@atptour) November 6, 2020
जोकोविच ने सर्वाधिक सप्ताह नंबर एक बने रहने के मामले में इस वर्ष सितम्बर में पीट सेम्प्रास को पीछे छोड़ा था और सोमवार को नंबर एक स्थान पर उनका 294वां सप्ताह शुरू होगा। पीट सेम्प्रास 1993 से 1998 तक नंबर एक रहे थे।
17 ग्रैंड स्लेम खिताब जीत चुके जोकोविच ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर के रिकॉर्ड 310 सप्ताह नंबर एक पर बने रहने के रिकॉर्ड को तोड़ना है। जोकोविच यदि इस स्थान पर लगातार बने रहते हैं तो वह आठ मार्च को फेडरर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
