कानपुर के कल्याणपुर थाने में हिस्ट्रीशीटर का डांस...VIDEO वायरल, एक मामले की पैरवी में पहुंचा था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर थाना परिसर में शनिवार देर रात एक मामले में पैरवी करने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आरोपित पर एक दरोगा पर जानलेवा हमला करने समेत हत्या, हत्या के प्रयास जैसे दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। 

कल्याणपुर थाने में शनिवार देर रात बजरंग दल के कार्यकर्ता एक छेड़खानी के मामले में पैरवी करने पहुंचे थे। मामले में कार्रवाई न होने का आरोप लगाकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया था। इसी समय थाने में मौजूद कल्याणपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर पिंटू ठाकुर का डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

पिंटू ठाकुर पर कल्याणपुर समेत अन्य थानों में मारपीट, बलवा, हत्या, हत्या के प्रयास समेत 35 से अधिक मुकदमे दर्ज है। वहीं कल्याणपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ पिंटू ठाकुर थाने आया था। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- कानपुर की बर्रा पुलिस ने पकड़ा चोर...बोला- रेलबाजार थानेदार और सिपाही ने पहले ही माल लेकर छोड़ा, गिरी गाज, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

संबंधित समाचार