Lakhimpur Kheri News : डीएम खीरी को राष्ट्रपति ने दिया नेशनल अवार्ड: जिलाधिकारी ने एक्स के माध्यम से दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया है। डीएम ने सोसल मीडिया एकाउंट एक्स पर यह जानकारी साझा की है।

आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल खनन माफियाओं और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए जानी जाती है। साथ ही वह विकास की योजनाओं में भी बड़े कीर्तिमान बना रही हैं। अपने नवाचारों के लिए चर्चित रहने वाली 2010 बैच की आईएएस अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल को राष्ट्रीय स्तर पर जनपद बांदा में तैनाती के दौरान जल समृद्ध भारत के सपने को साकार करने के लिए मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में अवॉर्ड प्रदान किया गया। दुर्गा शक्ति वर्तमान में लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी हैं और उनको यह राष्ट्रीय पुरस्कार बांदा में सामूहिक भागीदारी के लिए और परंपरागत और नवीन जल संरक्षण में किए गए प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है।  

डीएम ने सीएम के नेतृत्व को दिया श्रेय

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री के यशस्वी व दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। बांदा वासियों की सामर्थ्य शक्ति को दर्शाते हुए इस पुरस्कार को बांदा प्रशासन व बुलंद हौसलों से भरे बुंदेली भाई-बहनों को समर्पित करना चाहती हूं। मानना है कि जनभागीदारी से बड़े काम भी आसानी से किए जा सके।

यह भी पढ़ें- Badaun News: बुजुर्ग को ले गया युवक, वापस लौटे तो हो गई मौत

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

जौहर ट्रस्ट पर आयकर विभाग की कार्रवाई को सपा ने बताया राजनीतिक साजिश, बोले आसिम राजा- कानूनी लड़ाई जारी रहेगी
Pilibhit Encounter: व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में ढेर, एसओ की बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर अपील की तैयारी में सरकार, क्या 13 जुलाई को होगा बड़ा फैसला
यूपी में गर्मी का कहर बरकरार, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; जानें मानसून कब देगा दस्तक
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे T20 में डेब्यू कर सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, हार के बाद भारत की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव के संकेत