कोटद्वार: युवती से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
कोटद्वार, अमृत विचार। पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के ग्रास्टनगंज निवासी युवती से दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अश्लील मैसेज भेजने वाले तीसरे अभियुक्त की तलाश की जा रही है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने कहा था कि वह ईदगाह ग्रास्टनगंज कोटद्वार स्थित मदरसे में करीब पांच वर्ष पूर्व …
कोटद्वार, अमृत विचार। पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के ग्रास्टनगंज निवासी युवती से दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अश्लील मैसेज भेजने वाले तीसरे अभियुक्त की तलाश की जा रही है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने कहा था कि वह ईदगाह ग्रास्टनगंज कोटद्वार स्थित मदरसे में करीब पांच वर्ष पूर्व कुरान शरीफ अभ्यास करने गई थी।
मदरसे के कारी (शिक्षक) तसब्बुर व उसके साथी युनुस ने उसे डरा धमकाकर मदरसे में ही लगातार उससे बलात्कार किया। उसकी अश्लील फोटो खींचकर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर लगातर उसका शारीरिक शोषण करते रहे। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
