हल्द्वानी: बिल मांगने पर रिवाल्वर तानने वाले वन दरोगा का तबादला
हल्द्वानी, अमृत विचार। ढाबे पर खाना खाने के बाद बिल मांगने पर ढाबा संचालक के कनपटी पर रिवाल्वर तानने वाले वन दरोगा का तबादला किलपुरा रेंज में कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन दरोगा वीरेंद्र सिंह परिहार तराई पूर्वी वन प्रभाग की गौला रेंज में तैनात है। आरोप है कि वन परिहार …
हल्द्वानी, अमृत विचार। ढाबे पर खाना खाने के बाद बिल मांगने पर ढाबा संचालक के कनपटी पर रिवाल्वर तानने वाले वन दरोगा का तबादला किलपुरा रेंज में कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन दरोगा वीरेंद्र सिंह परिहार तराई पूर्वी वन प्रभाग की गौला रेंज में तैनात है। आरोप है कि वन परिहार ने शुक्रवार की शाम को लालकुआं के एक ढाबे में खाना खाया। जब ढाबा संचालक प्रकाश कुमार ने खाने का बिल मांगा तो वन दरोगा ने संचालक की कनपटी पर रिवाल्वर रख दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत लालकुआं कोतवाली पुलिस से की।
इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इधर यह मामला तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ नीतिश मणि त्रिपाठी के पास पहुंचा। डीएफओ ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए वन दरोगा परिहार का तबादला गौला रेंज से किलपुरा रेंज में कर दिया है। उन्होंने दरोगा को भविष्य में ऐसी हरकत करने पर विभागीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।
