केजरीवाल की हत्या की साजिश रची गई, उन्हें कुछ हुआ तो भाजपा होगी जिम्मेदार: AAP

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने संयोजक अरविंद केजरीवाल की हत्या की ‘‘गहरी साजिश’’ रचे जाने का शनिवार को आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर उन्हें कुछ भी हुआ तो इसके लिए भाजपा जिम्मेदार होगी। आप नेताओं ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान केजरीवाल पर ‘‘भाजपा के गुंडों’’ ने हमला किया। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने प्रेसवार्ता में आरोप लगाया, ‘‘घटना में पुलिस की मिलीभगत, केजरीवाल की हत्या की गहरी साजिश को साफ तौर पर दर्शाती है। भाजपा उनकी जान की दुश्मन बन गई है।’’ 

सिंह के आरोपों पर पुलिस या भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। आप नेता ने कहा कि विकासपुरी की घटना के बावजूद केजरीवाल तय कार्यक्रम के अनुसार पदयात्रा अभियान जारी रखेंगे। उनसे जब पूछा गया कि पार्टी ने इस घटना के संबंध में कोई शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई, तो सिंह ने कहा कि अगर पुलिस ‘‘निष्पक्ष’’ होती और उसके अधिकारी हमलावरों के समूह को रोकने के लिए कुछ करते तो यह घटना नहीं होती। 

उन्होंने दावा किया कि हमलावर भाजपा की युवा इकाई के थे। आप नेता ने कहा कि पुलिस घटना का संज्ञान लेकर जांच कर सकती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए कानूनी सलाह ले रही है। आप सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता, केजरीवाल पर हमला करने वालों का समर्थन कर रहे हैं।

 दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक अन्य प्रेसवार्ता में कहा, ‘‘भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पदाधिकारियों ने केजरीवाल पर हमला किया। हमलावरों में से एक भाजयुमो की दिल्ली इकाई का उपाध्यक्ष है और दूसरा हमलावर इसका महासचिव है।’’ भारद्वाज ने दावा किया कि केजरीवाल पर हमला करने के बाद नाच रहे दो भाजपा सदस्य पार्षद का चुनाव हार गए थे। 

यह भी पढ़ें- कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव के नतीजे घोषित: इंदीवर बाजपेई ने अध्यक्ष पद पर मारी बाजी, अमित सिंह बने महामंत्री

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता