Prayagraj News : अवर अभियंता ने पत्नी व साले के खिलाफ दर्ज कराई FIR, कहा पत्नी करती है उसकी जासूसी
प्रयागराज, अमृत विचार: पति की जासूसी और प्रताड़ित कराने के मामले में पति ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामला कर्नलगंज कोतवाली थाने का है।
जानकारी के मुताबिक करैली निवासी मोहम्मद फैजान इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में विद्युत विभाग में अवर अभियंता (जेई) के पद पर कार्यरत है। फैजान की शादी करैली के रसूलपुर में फरिया के साथ हुई है। शादी के बाद से दोनो अलग रह रहे है। दोनो के बींच विवाद चल रहा है। दोनो का मामला मामला कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। फैजान का आरोप है कि उसकी पत्नी फरिया और उसका साला दोनों उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे है। फैजान ने कर्नलगंज थाने के साथ पुलिस कमिश्नरेट में लिखित शिकायत की है।
फैजान का आरोप है कि उसकी पत्नी और साला चोरी से मेरा पीछा करते है। मेरी फोटो खींचते है। फोटो ऑफिस से मेल और सोशल मीडिया पर भेजते है। फैजान ने शिकायत में यह भी लिखा है कि यूनिवर्सिटी की मेल आईडी आधिकारिक वेबसाइट पर गलत शिकायतें और फोटो भेजकर मुझे परेशान कर रहे हैं। फैजान ने बताया कि पुलिस को मेल की कॉपी और फोटो स्क्रीनशॉट दिया गया है। इस मामले में पुलिस कमिश्नर के यहां भी तहरीर दी गई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। डीसीपी सिटी अभिषेक भारती का कहना है कि पति और परिवार वालों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर किया गया है। पति-पत्नी अलग रहते हैं। विवाद का निपटारा होने तक एक दूसरे को कोई परेशान नहीं करेगा। मामले में पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें- धुआं न धमाका : Helicopter Demo संग ग्रीन पटाखों से सजने लगा लखनऊ का पटाखा बाजार
