हल्द्वानी: सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी की छत से गिरकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सेवानिवृत्त प्रशासनिक अ​धिकारी घर की तीसरी मंजिल से गिरकर घायल हो गये थे। 10 दिन चले इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। भवाली गांधी कॉलोनी निवासी नवल किशोर पंत (69) उद्यान विभाग से प्रशासनिक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पत्नी रेनू पंत एडीजे कोर्ट में मुख्य प्रशासनिक अ​धिकारी हैं।

उनके बेटे वैभव पंत ने बताया कि पिता को बागवानी का शौक था। वह प्रतिदिन सुबह बालकनी में रखे पौंधों में पानी डालते थे। 19 अक्टूबर को इसी दौरान वह तीसरी मंजिल की छत से नीचे गिर गये। उन्हें नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

नवल किशोर की मौत से उनके घर में मातम है। घर में पत्नी, एक लड़का और एक लड़की हैं। लड़का वैभव एलएलबी कर रहा है। लड़की हिमाद्री एचसीएल कंपनी में जॉब करती हैं। उनका अंतिम संस्कार सुबह नौ बजे भवाली ​शिप्रा नदी के घाट में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - नैनीताल: बल्दियाखान के पास कार खाई में गिरी, तीन घायल

संबंधित समाचार