शाहजहांपुर: पत्नी ने नहीं दिया सुबह का नाश्ता तो पति ने फांसी लगाकर दी जान
हरदोई स्थित ससुराल में रहकर चलाता था मेडिकल स्टोर
तिलहर/शाहजहांपुर, अमृत विचार। पत्नी से विवाद होने पर पति ने हाईवे के किनारे एक पेड़ से गमछे का फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली। वह हरदोई में अपनी ससुराल में रहता था और मेडिकल स्टोर खोला था। वह दो दिन पहले ससुराल से घर आया था। सोमवार की शाम घर से निकला था। उसकी पत्नी सुबह उठकर खाना बनाकर नहीं देती थी। इसी बात पर उसका आए दिन विवाद होता था।
चौक कोतवाली के गांव मौजमपुर निवासी 35 वर्षीय अजीत कुमार वर्मा की शादी कई साल पहले आशा देवी निवासी वैराजपुर थाना सांडी जिला हरदोई के साथ हुई थी। उसकी पत्नी कुछ साल तक ससुराल में रही और ससुराल वालों से न बनने पर वह बच्चों को लेकर मायके हरदोई चली गयी। अजीत करीब चार साल से अपनी ससुराल में रहता था। उसने एक छोटा सा हरदोई में मेडिकल स्टोर खोला था। वह सुबह आठ बजे उठकर मेडिकल स्टोर पर चला जाता था। उसकी पत्नी देर से उठती थी। वह बिना खाए मेडिकल स्टोर पर चला जाता था। उसकी पत्नी दोपहर को नाश्ता लेकर मेडिकल स्टोर पर जाती थी। वह अपनी पत्नी से कहता था कि सुबह उठकर जल्दी नाश्ता बना दिया करो। सुबह नाश्ता बनाने को लेकर उसका पत्नी से आए दिन विवाद होता था। रविवार को उसका पत्नी से विवाद हो गया। इस दौरान उसने पत्नी को मारा पीटा था। सालों ने उसे मारा पीटा करता था। वह दोपहर को पत्नी से नाराज होकर अपने घर चला आया। सोमवार की शाम पांच बजे अजीत कुमार अपने घर पर बताकर यह निकला कि अभी आ रहे हैं। वह रात दस बजे तक घर लौटकर नहीं आया तो परिवार वालों ने तलाश किया। उसका पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह हाईवे पर गुरगिया गांव कं सामने एक पेड़ से उसका शव गमछे से राहगीरों ने लटका हुआ देखा। राहगीरों की भीड़ लग गयी। सीओ तिलहर अमित चौरसिया ने बताया कि युवक ने पेड़ से गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ससुराल में रहता था और पत्नी से आए दिन उसका विवाद होता था। परिवार वालों ने ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिवार में मचा कोहराम
जानकारी मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को उतारा। पुलिस को उसकी जेब से आधार कार्ड मिला। सूचना पर मृतक के पिता परमेश्वर वर्मा परिवार के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त बेटे अजीत के रूप में की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसका बेटा ससुराल में रहता था। उसकी पत्नी से सुबह नाश्ता को लेकर विवाद होता था। रविवार को उसके सालों ने उसके बेटे को मारा पीटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी आशा दो बेटी मधु व दिव्यांशी को लेकर घर पर आयी। मोत की खबर से परिवार में रोना पीटना मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: एक ही रात में चोरों ने तीन दुकानों के काटे शटर, लाखों की चोरी
