बदायूं: पालिका अध्यक्ष ने 567 कर्मचारियों को किया 26.54 लाख रुपये का भुगतान

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

दीपावली के मद्देनजर चौराहों पर बनाई जाएगी रंगोली, जेनरेटर से चलाए जाएंगे ट्यूबवैल

बदायूं, अमृत विचार। दीपावली से पहले नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष फात्मा रजा ने कर्मचारियों, सेवानिवृत्त व सफाईकर्मियों को बोनस बांटा। 339 नियमित कर्मचारियों को बोनस में 23 लाख 41 हजार 812 रुपये, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 11 हजार 480 रुपये, 40 संविदा सफाईकर्मियों को एक लाख 346 रुपये, 178 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 4 प्रतिशत डीए के 2 लाख 279 रुपये दिए गए। इस प्रकार 567 कर्मचारियों को 26 लाख 54 हजार 277 रुपये का भुगतान किया गया है। इसके अलावा आउटसोर्सिंग पर रखे कर्मचारियों को पिछले दो महीने का वेतन दिया है। 


पूर्व मंत्री आबिद रजा ने बाल्मीकि जयंती पर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा से दीपावली पर्व पर कर्मचारियों को बोनस देने और विभिन्न चौराहों पर रंगोली बनवाने का आग्रह किया था। तमाम अटकलों के बाबजूद आज पालिका अध्यक्ष ने कर्मचारियों को बोनस का भुगतान किया। पालिका अध्यक्ष ने कर्मचारियों को रंगोली बनाने का निर्देश दिया है। अध्यक्ष ने कहा कि सभी कर्मचारी नगर पालिका के हाथ पैर हैं। वह वेतन, बोनस, ग्रेजुटी पर ही निर्भर है। उनके बिना शहर का विकास नहीं हो सकता। बताया कि शहर को चार जोन में बांटकर साफ-सफाई कराई जाएगी। पेयजल का संकट देकर होगा और स्ट्रीट लाइट की मरम्मत की जाएगी। पालिका ट्यूबवैल चलाने के लिए जेनरेटर चलवाए जाएंगे। सुबह पांच से शाम छह बजे तक स्ट्रीट लाइट की मरम्मत होगी। पालिका कर्मचारी कंट्रोल रूम पर 24 घंटे ड्यूटी करेंगे। सफाई मजदूर संघ/स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ के कर्मचारियों ने पालिका अध्यक्ष को सम्मानित किया। मुख्य सफाई निरीक्षक मोहम्मद तैय्यब, सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, सफाई निरीक्षक राजीव मलिक, जलकल अभियंता  सतीश कुमार, अवर अभियंता कृष्ण गोपाल चंद्रा, लेखाकार लवी कुमार, कार्यलय अधीक्षक खालिद अली खां, लिपिक नवेद इकबाल, सफाई मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष रमेश डी लाल, नगर सचिव अरुण कुमार व स्वायत शासन संघ के अध्यक्ष सचिन सक्सेना, महामंत्री नारायण दत्त शर्मा एवम पालिका के समस्त सामान्य व सफाई कर्मचारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - बदायूं: झाड़ियों में बिलखता मिला नवजात, पालन-पोषण करेगी गांव की महिला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म