कानपुर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़: दो के पैर में लगी गोली...गिरफ्तार, दोनों सगे भाई घूम-घूमकर करते थे लूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फजलगंज थानाक्षेत्र के दादा नगर ढाल की तरफ रेलवे कंटेनर के पास पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस ने दोनों बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तब उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली जा लगी। 

पुलिस ने नजीराबाद निवासी गुलफाम और सुल्तान नाम के बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों सगे भाई है, वह घूम-घूमकर लूट की वारदाताें को अंजाम देते थे। बीते दिनों उन्होंने फजलगंज थानाक्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद से फरार चल रहे थे। दोनों पर लूट के कई मामले दर्ज है।

ये भी पढ़ें- गले की नस फटी, Kanpur के हैलट अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई जान...बंद नहीं हो रही थी खून की उल्टी

 

संबंधित समाचार