रामनगर: 14 करोड़ की धनराशि से बनना शुरू हुआ पुल, विधायक ने किया शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। कुमाऊं और गढ़वाल के प्रवेश द्वार रामनगर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 309 पर स्थित धनगढ़ी व पनोद नालों पर पुल निर्माण का कार्य शुरू हो गया। रविवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट व एनएच 309 में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बाली राम ने पुल का शिलान्यास किया गया। इस दौरान विधायक दिवान …

रामनगर, अमृत विचार। कुमाऊं और गढ़वाल के प्रवेश द्वार रामनगर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 309 पर स्थित धनगढ़ी व पनोद नालों पर पुल निर्माण का कार्य शुरू हो गया। रविवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट व एनएच 309 में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बाली राम ने पुल का शिलान्यास किया गया।


इस दौरान विधायक दिवान सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र में चल रही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह के नेतृत्व में चल रही सरकार द्वारा यह सौगात पुल के रूप में हमें दी गई है। यह दोनों पुल कुमाऊं और गढ़वाल के लोगो के लिए वरदान साबित होंगे। उन्होंने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडगरी व राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी तथा पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत का भी आभार जताया।

जिनके प्रयासों से इन दोनों पुलों के लिए करीब 14 करोड़ की धनराशि जारी की है। विधायक बिष्ट ने बताया कि धनगढ़ी में 150 मीटर लंबाई का पुल बनेगा, जिसकी लागत 7 करोड़ 65 लाख रुपये है , जबकि पनोद नाले में 6 करोड़ 35 लाख की लागत से 90 मीटर लंबा पुल बनेगा निर्माणदायी एजेंसी वुडहिल के अधिकारियों ने 18 माह में पुल के निर्माण को पूरा कर लेने का वचन दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड इस कार्य को करवाएगा। भारतीय जनता पार्टी नगर महामंत्री मनोज रावत ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इस मौके वीरेंद्र रावत, भावना भट्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, मंडी परिषद चेयरमैन मान सिंह अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य किशोरी लाल व नरेन्द्र चौहान, दीवान सिंह बिष्ट, निर्मला रावत, दिनेश महेरा, गणेश रावत, मदन जोशी, नरेन्द्र शर्मा, यशपाल रावत, विजयपाल रावत, पूरन नैनवाल, नवीन करगेती, चंदन राम, आशीष ठाकुर, बृजेश भंडारी, कमल जोशी, नीम नैनवाल ,दीपा कोटिया, ललित भट्ट, लक्षमण सिह,गणेश छिमवाल, पुरन सिह बिष्ट, एमडी विवेक भाटी, रामनगर उपजिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ल मौजूद रहे।

संबंधित समाचार