दुस्साहस : Loan देने बहाने गायिका को आफिस बुलाकर दुष्कर्म : Cold Drink में नशा देकर की घिनौनी हरकत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेसुध हालत में दुष्कर्म कर गायिका का बनाया आपत्तिजनक वीडियो और फोटोग्राफ, फिर लगातार करने लगा ब्लैकमेल

अमृत विचार, लखनऊ : चिनहट कोतवाली में एक गायिका ने कुछ लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। गायिका का कहना है कि ऋण देने के बहाने आरोपित ने उसे मिलने के लिए अपने कार्यालय में बुलाया। फिर Cold Drink में नशा देकर बेहोशी की हालत में उससे घिनौनी हरकत की। दुष्कर्म के बाद आरोपित ने गायिका का आपत्तिजनक वीडियो और फोटोग्राफ खींच बंधक बना लिया। हालांकि, आरोपित के चंगुल से बचकर निकली गायिका ने आरोपित के खिलाफ चिनहट थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

दरअसल, गोमतीनगर विस्तार निवासी युवती T-Series में गाना गाती है।  लिखित शिकायत में गायिका ने बताया कि खुद का Studio खोलने के लिए उसे रुपयों की आवश्यकता था। इस दौरान ब्याज पर रुपया देने वाले बृजेश यादव से उसकी मुलाकात हुई थी। आरोप है कि रुपया देने के बहाने बृजेश ने उसे मिलने के लिए अपने कार्यालय में बुलाया था। बातचीत के दौरान आरोपित ने गायिका को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित ने गायिका का आपत्तिजनक वीडियो और फोटोग्राफ भी खींच लिया।

पीड़िता ने बताया कि होश में आने के बाद उसने विरोध किया तब आरोपित उसके आपत्तिजनक वीडियो-फोटोग्राफ को वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोप है कि वीडियो के आधार पर बृजेश उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने लगा। गायिका का कहना है कि दबाव बना आरोपित उसे अपने साथ रखने लगा। अप्रैल 2024 में गायिका आरोपित के चंगुल से बचकर भाग गई। पूर्व में आरोपित ने उसके साथ मारपीट की थी। इस मामले में गायिका ने आरोपितों के खिलाफ बीबीडी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें-Prayagraj News: पटाखों की चिंगारी से किताब की दुकान में लगी आग, मची अफरातफरी

 

संबंधित समाचार