काशीपुर: भाजपा नेता के पुत्र पर लगाया ढाबे में मारपीट व लूट का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। काशीपुर के ढाबा संचालक ने भाजपा नेता के पुत्र समेत तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। साथ ही ढाबे के गल्ले से चार हजार रुपए भी लूटने आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है।

आईटीआई थाना पुलिस को दी तहरीर में श्यामपुरम की डिफेंस कालोनी निवासी उमेश कुमार कश्यप ने कहा है कि उसके पिता महेश चंद्र कश्यप महादेव नगर के पास ढाबा चलाते हैं। 30 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे एक भाजपा नेता का पुत्र अपने रिश्ते के भाई व एक अन्य के साथ ढाबे पर आया। उस समय ढाबा बंद होने का समय थालेकिन अनुरोध करने पर पिता ने उनके लिए रोटी बनानी शुरू कर दी।

इसी दौरान तीन ने अभद्रता करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने ढाबे में तोड़फोड़ कर तमंचे व चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी ढाबे के गल्ले से चार हजार रुपए भी लूट ले गए। आरोपियों ने अपनी राजनीतिक रसूख का हवाला देते हुए कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। उधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - टनकपुर: द्वितीय गोल्ज्यू संदेश यात्रा 4 नवंबर से शुरू होने जा रहा, समापन 24 नवंबर को होगा

संबंधित समाचार