नैनीताल: बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाना पड़ा महंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल में प्री-वेडिंग को लेकर ड्रोन उड़ाना एक जोड़े को भारी पड़ गया। ड्रोन के ऑपरेटर ने ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं ली थी। पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस ने मौके पर पहुंच ड्रोन के दो ऑपरेटर को हिरासत में ले लिया पुलिस ने चालानी कार्यवाही कर उन्हें छोड़ दिया। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल में प्री-वेडिंग को लेकर ड्रोन उड़ाना एक जोड़े को भारी पड़ गया। ड्रोन के ऑपरेटर ने ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं ली थी। पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस ने मौके पर पहुंच ड्रोन के दो ऑपरेटर को हिरासत में ले लिया पुलिस ने चालानी कार्यवाही कर उन्हें छोड़ दिया। इसे जोड़े को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा। नैनीताल इन दिनों पर्यटन के साथ प्री-वैडिंग शूट के लिए भी खासा पसंद किया जाता रहा है।

यहां शादी से पहले कई जोड़े अपना फ़ोटो शूट कराने आते हैं। ऐसा ही रविवार को एक जोड़ा प्री-वैडिंग शूट कराने नैनीताल पहुंचा था। जैसे ही ड्रोन को झील के उपर उड़ाया गया तो पुलिस को इसकी सूचना हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ड्रोन समेत दो ऑपरेटर को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, ड्रोन के नियमों के अनुसार एक निश्चित भार से अधिक भार वाले ड्रोन के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी अनिवार्य है।

ड्रोन को रैड और येलो जोन में बिना अनुमति के बिल्कुल नहीं उड़ाया जा सकता है। ड्रोन को एक निश्चित ऊंचाई और पब्लिक के ऊपर बिल्कुल नहीं उड़ाया जा सकता। कोतवाल नैनीताल अशोक कुमार ने बताया कि नियमों के अनुसार ड्रोन का भार अधिक था, जिसकी अनुमति नहीं ली गई थी। ड्रोन के साथ दोनों ऑपरेटरों को कोतवाली लाया गया और चालानी कार्यवाही के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

संबंधित समाचार