मुरादाबाद : गोवर्धन परिक्रमा समस्त देवी-देवताओं के ऋण से मुक्ति दिलाता है-अर्द्धमौनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संकटमोचन धाम वेद मन्दिर, विजय नगर में गोवर्धन महोत्सव आयोजित

इस्कॉन सेंटर पर गोवर्धन पर पूजा करते श्रद्धालु

मुरादाबाद। संकटमोचन धाम वेद मन्दिर विजय नगर में गोवर्धन महोत्सव आयोजित किया गया। प्रान्त प्रमुख मन्दिर व अर्चक-पुरोहित धीरशान्त दास 'अर्द्धमौनी' ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों पर कृपा करने को गोवर्धन पर्वत के रूप में अवतरण किया। जो मनुष्य गिरिराज परिक्रमा करते हैं तो 33 करोड़ देवी-देवता अपने ऋण से मुक्त कर देते हैं। महान भक्त प्रहलाद पर भगवान श्री नृसिंह ने कृपा की, ध्रुव पर भगवान नारायण ने कृपा की। महाराज अंबरीश, राजा जनक, राजा दशरथ, राजा भरत आदि सभी महान महान भक्त थे, इतने उत्तम महा भागवतों पर यदि भगवान ने कृपा की तो यह बड़े आश्चर्य की बात नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि  यह तो स्वभाविक है। किंतु भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु ने संसार के सबसे बड़े पापी व अत्याचारी पर भी अपनी पूरी कृपा की और सभी पापियों तथा पतित आत्माओं का उद्धार करने के लिए तत्पर हैं।भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु को परम उदार, परम दयालु कहा गया है। आज के इस कलियुग में सभी पापी हैं। हमें सदैव भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु की शरण लेनी चाहिए ,जो हमारी योग्यताओं का विचार किए बिना हम पर कृपा करने के लिए तत्पर हैं।

आयोजन की व्यवस्था में राजेश त्रिपाठी, दिलीप अग्रवाल, अनिल सिक्का, अमित दुबे, सुशील त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, अशोक गुप्ता, रमेश सिंह, शीषपाल, सीमा त्रिपाठी, ज्योति त्रिपाठी, सुधा शर्मा, शुभ्रन दुबे, शोभा अग्रवाल, अर्चना त्रिपाठी, सपना चौधरी, गंगाराम सैनी आदि ने सहयोग दिया।

 

ये भी पढ़ें : दिवाली की आतिशबाजी से जहरीली हुई मुरादाबाद की हवा, देश के कई सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में शामिल हुआ महानगर

 

संबंधित समाचार