लखीमपुर खीरी: गाली देने से मना करने पर ग्राम प्रधान को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

मितौली, अमृत विचार। गांव मुराहसा में गाली गलौज करने का विरोध करने पर हमलावरों ने ग्राम प्रधान की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम प्रधान का मेडिकल परीक्षण कराया है।

मुराहसा निवासी ग्राम प्रधान रोहन लाल ने बताया कि उसके गांव के ही रामकिशोर पुत्र लक्ष्मन व राकेश पुत्र रामकिशोर व इनके घर की औरतें गाली गलौच करने लगीं। जब उन्होंने मना किया तो उनके साथ मारपीट की है, जिससे उनके चोटें भी आई हैं। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की भी धमकी दी है। पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी: गोवर्धन पूजा पर्व पर गोशालाओं में हुआ गौ पूजन

संबंधित समाचार