Lucknow से गंगा नहाने उन्नाव के चंदन घाट में आए तीन लोग डूबे...एक लापता: सरोजनी नगर के रहने वाले, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ चंदन घाट पर लखनऊ का एक परिवार गंगा जल लेने आया था। इस दौरान वह गंगा स्नान करने लगे। जिससे एक युवक, उसकी मां और दोस्त गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगे। यह देख गोताखोरों ने दोस्त और उसकी मां को बचा लिया। वहीं युवक गहरे पानी में जाने से लापता हो गया। सूचना पर पहुंची जाजमऊ पुलिस ने उसकी खोज बीन शुरू कराई है।

लखनऊ के सरोजनी नगर निवासी रामस्वरूप गुप्ता का 20 वर्षीय बेटा ऋषभ गुप्ता, अपनी मां गुड्डी, दो बहने शेफाली और सौम्या के अलावा दोस्त भुवन के साथ गंगा जल लेने के लिए जाजमऊ चंदन घाट पर आया था। जहां ऋषभ, उसकी मां गुड्डी और दोस्त भुवन गंगा नहाने लगे। 

इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए। यह देख तट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। जिस पर मौजूद लोगों ने गंगा में छलांग लगाई और भुवन और गुड्डी को बचा लिया। वहीं, ऋषभ गहरे पानी में जाने के कारण लापता हो गया। इसकी जानकारी जाजमऊ चौकी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची जाजमऊ पुलिस ने लापता ऋषभ की गोताखोरों से खोजबीन शुरू कराई। रात तक ऋषभ का कहीं कोई पता नहीं चल सका। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में चोरों ने ट्रांसपोर्टर के घर को बनाया निशाना: नगदी, जेवरात समेत लाखों का माल किया पार, सेन पुलिस जांच में जुटी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

बरेली में हवाला नेटवर्क का बड़ा भंडाफोड़: फर्जी कंपनी बनाकर दिल्ली-दुबई तक जुड़ रहे थे तार, 3 लाख कैश के साथ मोईन अली गिरफ्तार
MJPRU Exam & Session Calendar: विश्वविद्यालय ने जारी किया सत्र 2026-27 का शेड्यूल, 25 जुलाई तक होंगे एडमिशन
यूपी EOW की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी, 'जनता का विश्वास तोड़ने वाले आर्थिक अपराधियों पर हो कठोर कार्रवाई'
महाराजगंज पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई , इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 1 करोड़ के गांजा के साथ तमिलनाडु का निवासी गिरफ्तार
नेपाल में फिर गूंजेगी शाही नरसंहार की गूंज: गृह मंत्री गुरुंग का बड़ा फैसला, राजा वीरेंद्र के पूरे परिवार की हत्या की नए सिरे से होगी जांच