प्रधानमंत्री मोदी का झारखंड दौरा आज, दो रैलियों को करेंगे संबोधित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को चुनावी राज्य झारखंड में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। वह चाईबासा और गढ़वा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी दिन में करीब 11 बजे बिहार के गया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और गढ़वा में एक रैली को संबोधित करने के लिए हेलीकॉप्टर से गढ़वा जाएंगे।’’ 

उन्होंने बताया कि गढ़वा में रैली को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री रांची आएंगे और वहां से वह चाईबासा जाएंगे, जहां अपराह्न करीब 2.30 बजे उनका एक और रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर और 20 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी। 

ये भी पढ़ें- Haryana IAS Transfer: हरियाणा में 28 आईएएस अधिकारियों का तबादला, सीजी रजनी को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

संबंधित समाचार