मुरादाबाद: मछली पकड़ने गए नाबालिग का पैर फिसला, तलाब में डूबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कुंदरकी थाना क्षेत्र के हरियाणा गांव में तालाब पर साथियों संग मछली पकड़ने गए नाबालिग का पैर फिसल गया। जिसके चलते उसकी डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हंडकप मच गया। सूचना पाकर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लगभग घंटे भर रेस्क्यू चलाने के बाद शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

थाना क्षेत्र हरियाणा निवासी नाबालिग युवक उनित (15) पुत्र नरेश अपने साथियों के संग मिलकर गांव में ही बने ही तालाब पर मछलियां पकड़ने के लिए गया हुआ था तभी अचानक जाल की रस्सी टूट जाने से उनित का पैर फिसल गया जिसके चलते वह तालाब में डूब गया और उसकी मौत हो गई। साथियों ने उनित को डूबता देखा तो परिवार वालों और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी प्रदीप टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां लगभग घंटे भर रेस्क्यू ऑपरेशन  चलाने के बाद शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मच हुआ है मां और बहनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें - मुरादाबाद: पद्मावत एक्सप्रेस में सफर कर रहे अधेड़ की हार्ट अटैक से मौत

संबंधित समाचार