मुरादाबाद: पद्मावत एक्सप्रेस में सफर कर रहे अधेड़ की हार्ट अटैक से मौत

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पद्मावत एक्सप्रेस में सफर कर रहे अमेठी निवासी अधेड़ को सोमवार तड़के ट्रेन में हार्ट अटैक आ गया। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर उन्हें उतार कर जिला अस्पताल में ले गए। जहां थोड़ी देर बाद ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कालाकांकर (पूरे गटगन) निवासी बृजेश शुक्ला (50) दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते थे। परिवार में पत्नी और एक बेटा और एक बेटी है। बताया गया कि बृजेश शुक्ला दीवाली की छुट्टी के बाद शनिवार को ड्यूटी पर जाने के लिए रायबरेली से पद्मावत एक्सप्रेस में दिल्ली के लिए सवार हुए थे। देर रात करीब ढाई बजे ट्रेन रामपुर रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी तभी बृजेश शुक्ला की हालत अचानक खराब होने लगी। सूचना पाकर रेलवे कर्मचारियों ने मुरादाबाद जंक्शन पर उन्हें उतार कर रेलवे अस्पताल में दिखाया। जहां से बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में सुबह करीब चार बजे भर्ती कराए जाने के आधे घंटे बाद ही बृजेश ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पाकर परिवार के लोग भी मुरादाबाद पहुंच गए। सोमवार दोपहर बाद जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है। बृजेश शुक्ला की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।

ये भी पढ़ें - मुरादाबाद : बेकाबू रोडवेज बस ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, पहिए के नीचे आने से महिला की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

ट्रांसगंगा सिटी को कानपुर शहर से जोड़ेंगे दो-दो लेन के दो नए पुल, गंगा नदी पर निर्माण को 460 करोड़ की स्वीकृत
पश्चिम एशिया में जारी तनाव का कारोबार पर असर, घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, लाल निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी
उत्तर प्रदेश के 2 लाख से अधिक कॉलेज-यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, मिलेगी 5 लाख तक की कैशलेस इलाज सुविधा
यमुना एक्सप्रेसवे मेडिकल डिवाइस पार्क में 215 करोड़ का बड़ा निवेश, योगी कैबिनेट ने टीआई मेडिकल्स को दी भूमि सब्सिडी मंजूरी
दो राष्ट्रीय सिंचाई परियोजनाओं में 717.11 करोड़ खर्च करेगा यूपी, बांध परियोजनाओं में यूपी की हिस्सेदारी को कैबिनेट की मंजूरी