Azamgarh News: अब लॉरेंस विश्नोई के नास से विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के मेंहनगर क्षेत्र में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णुकांत चौबे को लॉरेंस विश्नोई के नाम पर धमकी दी गई है। विष्णुकांत चौबे की तहरीर पर जिले के मेहनगर थाने में धमकी देने वाले के विरुद्ध दो नवम्बर को मुकदमा दर्ज किया गया और आज एसपी से भी मिलकर गुहार लगाई।

विष्णु कांत चौबे ने थाने में दी गई तहरीर में पीड़ित विष्णुकांत चौबे ने बताया कि वह 2004 से योगी आदित्य नाथ से जुड़कर विश्व हिंदू महासंघ के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद कार्य कर रहे हैं। वह पेशे से अधिवक्ता हैं। उनके मोबाइल फोन पर दो नवंबर की दोपहर करीब 11:30 पर एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने अपना नाम राहुल बताया और उन्हे 24 घंटे में जान से मारने की धमकी देने लगा। जब उनके द्वारा इसकी सूचना थाना मेंहनगर पर दी गई तो थानाध्यक्ष द्वारा मुकदमा दर्ज कर आरोपी को फोन किया गया।

पुन: उक्त व्यक्ति द्वारा उन्हें रात करीब 08:30 बजे फोन किया गया, उसके साथ दो और व्यक्ति थे उन दोनों व्यक्तियों द्वारा उन्हें एफआईआर को वापस लेने का दबाव देते हुए जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। फोन करने वालों ने अपने आप को लॉरेंस विश्नोई का आदमी बताते हुए उससे बात करवाने को भी कहा। इस घटनाक्रम से उनका पूरा परिवार डरा, सहमा है। पीड़ित विष्णुकान्त चौबे ने एसपी से मामले में हस्तक्षेप करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने और अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: योगी कैबिनेट मीटिंग में 27 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, अब 3 साल में हो सकेगा शिक्षकों का Transfer

संबंधित समाचार