फाइनल में भी बेखौफ होकर खेलेंगे: श्रेयस
अबु धाबी। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि उनकी टीम फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बिना किसी तनाव के बेख़ौफ़ होकर खेलेगी। दिल्ली ने रविवार को 20 ओवर में तीन विकेट पर 189 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और हैदराबाद को आठ विकेट पर 172 रन पर रोक दिया। हैदराबाद …
अबु धाबी। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि उनकी टीम फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बिना किसी तनाव के बेख़ौफ़ होकर खेलेगी। दिल्ली ने रविवार को 20 ओवर में तीन विकेट पर 189 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और हैदराबाद को आठ विकेट पर 172 रन पर रोक दिया। हैदराबाद की टीम इस हार के साथ आईपीएल से बाहर हो गई।
दिल्ली का खिताबी मुकाबले में मंगलवार को मुंबई इंडियंस से सामना होगा। श्रेयस ने मैच जीतने के बाद कहा कि यह अभी तक का सबसे अच्छा अनुभव है। यह यात्रा उतार-चढ़ाव से भरी रही है। इस दौरान हम एक परिवार के रूप में साथ रहे। टीम के प्रत्येक सदस्य के प्रयास से हम बहुत खुश हैं। एक कप्तान पर बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं। कोच और सपोर्ट स्टाफ का पूरा समर्थन रहा। यह टीम बहुत खास है। इस तरह की टीम के साथ जुड़कर मैं भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। भावनाओं का उतार-चढ़ाव चलता रहता है इसलिए आपकी दिनचर्या हमेशा एक जैसी नहीं रह सकती। उन्होंने कहा कि परिवर्तनशील रहना जरूरी है।
