Sharda Sinha Death: राजकीय सम्मान के साथ शारदा सिन्हा आज पटना में होगा अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बिहार की स्वर कोकिला कही जाने वाली शारदा सिन्हा का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वह करीब 72 वर्ष की थी। शारदा सिन्हा लंबे समय से बीमार चल रही थीं और दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एम्स) में उनका इलाज चल रहा था। शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमान सिन्हा ने फेसबुक पोस्ट कर अपनी मां शारदा सिन्हा के निधन की जानकारी दी।

बता दें कि शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार बुधवार पटना में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। बुधवार सुबह 9:40 की फ्लाइट से शव को दिल्ली से पटना ले जाया जाएगा, जहां अंतिम दर्शन के बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। यह जानकारी बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दी।

पटना में होगा अंतिम संस्कार 

भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि राजकीय सम्मान के साथ शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार पटना में होगा। बुधवार सुबह इंडिगो फ्लाइट से शव को पटना ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कागजी प्रक्रिया में एयरपोर्ट पर डेढ़ से 2 घंटे का समय लग सकता है। मनोज तिवारी ने बताया कि आज दोपहर 12 बजे के बाद शारदा सिन्हा के शव को अंतिम दर्शन के लिए पटना में रखा जाएगा। 

यह भी पढ़ें:-Gujarat: गुजरात में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का निर्माणाधीन पुल ढहा, तीन श्रमिकों की मौत

 

संबंधित समाचार