Bareilly: लालफाटक पुल के पास मिला बुजुर्ग का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार: थाना कैंट क्षेत्र में लालफाटक के पास मंगलवार सुबह एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव और कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बुजुर्ग की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया।

यह भी पढ़ें- Bareilly: बारातघर में आपस में भिड़ीं किन्नर, रोड पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

संबंधित समाचार