स्काउटिंग से आत्मानुशासन का विकास होता है: डीईओएस
बाराबंकी। सोमवार को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड का स्थापना दिवस सादे समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आयोजित किया गया ।जिसमें सहायक जिला सचिव एवं जिला स्काउट मास्टर राजेंद्र त्रिपाठी ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त राजेश कुमार वर्मा का स्कार्फ लगाकर स्वागत किया। इसके …
बाराबंकी। सोमवार को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड का स्थापना दिवस सादे समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आयोजित किया गया ।जिसमें सहायक जिला सचिव एवं जिला स्काउट मास्टर राजेंद्र त्रिपाठी ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त राजेश कुमार वर्मा का स्कार्फ लगाकर स्वागत किया। इसके पश्चात जिला गाइड कमिश्नर रश्मि गुप्ता ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए गुलेरिया का पौधा जिला विद्यालय निरीक्षक को भेंट किया। साथ ही वैश्विक महामारी कोरोना में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए और उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड में विशिष्ट सेवाओं के लिये जिला मुख्य आयुक्त राजेश कुमार वर्मा ने जिला स्काउट मास्टर राजेंद्र त्रिपाठी को सम्मानित किया। इसके पश्चात सहायक लीडर ट्रेनर का प्रमाण पत्र पिन व अधिकार पत्र जिला संगठन कमिश्नर गाइड केशरी मिश्रा को प्रदान किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउटिंग का कार्य सतत चलना चाहिए स्काउटिंग के माध्यम से समाज में जहां एक और अच्छे नागरिक मिलते हैं वही आत्मानुशासन का विकास होता है । इसके पश्चात जिला गाइड कमिश्नर रश्मि गुप्ता कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पहुंच कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वी पी सिंह को स्काउटिंग स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी व उनको फ्लावर पॉट स्मृति स्वरूप भेंट किया और साथ ही स्काउट गाइड द्वारा किए जा रहे कार्यों की अवगत कराया ।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर डॉक्टर अजीत कुमार सिंह, सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी मनोज कुमार त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डीपी तिवारी, आर एस धीमान, ब्लॉक स्काउट मास्टर नरेंद्र कुमार ,राहुल त्रिपाठी केसरी मिश्रा व अभिषेक सिंह मौजूद रहे।
