उत्तराखंड की कल्पना को साकार करना है मकसद: कौशिक
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना महामारी के मद्देनजर उत्तराखंड का 21वां राज्य स्थापना दिवस सादगी पूर्वक मनाया गया। शहरी विकास मंत्री व नैनीताल के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने राज्य आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सोमवार को नैनीताल के शैले हॉल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलन कर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना महामारी के मद्देनजर उत्तराखंड का 21वां राज्य स्थापना दिवस सादगी पूर्वक मनाया गया। शहरी विकास मंत्री व नैनीताल के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने राज्य आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सोमवार को नैनीताल के शैले हॉल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि कहा कि हजारों आंदोलनकारियों की शहादत के बाद राज्य का निर्माण हुआ है। अब हमको इस राज्य की कल्पना को साकार करना है। राज्य को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाना लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे प्रदेश में लौटे प्रवासियों को रोजगार से जोड़ने के लिए 15 से 25 फीसदी सब्सिडी पर मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू की है। गैरसैंण को रेल से जोड़ने का काम हो रहा है।
कौशिक ने प्रदेश की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि नीति आयोग के जारी भारत नवाचार सूचकांक में पूर्वोत्तर एवं पहाडी राज्यों की श्रेणी मे उत्तराखंड सर्वश्रेष्ठ तीन राज्यों में हैं । खाद्यान्न उत्पादन में कृषि कर्मण प्रशंसा पुरस्कार मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिरूल से बिजली उत्पादन नीति जारी की है इसके अंतर्गत 10 से 250 किलोवाट क्षमता तक बिजली उत्पादन इकाइयों के जरिए लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है।
इसके बाद उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों नारायण सिह जंतवाल, मनोज जोशी, लीला बोरा,रघुवर सिंह नेगी, लक्ष्मी नारायण लोहनी, कंचन चंदोला, हरीश भटट, दिनेश मेहता, शाकिर अली, चन्द्रशेखर जोशी, नन्दाबल्लभ, पान सिंह, ललित मोहन जोशी, महेश जोशी, इंद्र नेगी, प्रकाश आर्य, मुन्नी तिवारी, आलम सिद्दीकी, नवीन को सम्मानित अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व कौशक, कुमाऊं आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी, डीएम सविन बंसल, एसएसपी सुनील मीणा ने जू रोड स्थित शहीद राज्य आंदोलनकारी स्मारक पर माल्यार्पण किया गया।
इस दौरान जिपं अध्यक्ष बेला तोलिया, सरिता आर्य, सीडीओ एनएस भंडारी, केएमवीएन एमडी रोहित मीणा, एडीएम केएस टोलिया, एसएस जंगपांगी, सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी, डीडीओ रमा गोस्वामी, एलएम जोशी, एसडीएम विनोद कुमार, अनुराग आर्य, आनन्द सिह बिष्ट, अरविन्द पडियार आदि मौजूद थे।
ये कोरोना वॉरियर्स हुए सम्मानित
कोरोना महामारी के दौरान उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा देने के लिए डॉ. एमएस दुग्ताल, डॉ. अनिरूद्ध गंगोला, डॉ. ममता पांगती,डॉ. पल्लवी गहतोडी, डॉ. मोनिका कांडपाल, डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव, मैटरन शशिकला पांडे, वार्ड ब्वॉय रोहित को कोरोना वॉरियर्स सम्मान से सम्मानित किया।
