Chhath Puja 2024: CM योगी ने प्रदेशवासियों को दी छठ पर्व पर बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक आस्था के पर्व छठ पर बृहस्पतिवार को सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर दिए गए बधाई संदेश में कहा गया, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।" 

इसमें कहा गया, ‘‘ छठ लोक आस्था का एक प्रमुख पर्व है। इस पर्व में आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। हमारे देश में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की समृद्ध परम्परा व संस्कृति है। प्रकृति के साथ मानव के जुड़ाव का संदेश देने वाला छठ पर्व इसी समृद्ध परम्परा का जीवन्त उदाहरण है।’’ छठ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाने वाला एक प्रमुख पर्व है और इसमें सूर्य देव की उपासना की जाती है।  

यह भी पढ़ें- Prayagraj News : सासंद के अभद्र बयान पर रुचि ने जतायी नाराजगी

संबंधित समाचार