Fatehpur में भीषण सड़क हादसा: दो डंपरों में हुई सीधी भिड़ंत; चालक और खलासी जिंदा जले, मौत

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

फतेहपुर, अमृत विचार। जनपद के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में देर रात दो डंपरों में सीधी भिड़ंत हो गई। डम्फरो की सीधी भिड़ंत में चालक व खलासी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है। 
     
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड़ पर आरवीएस पब्लिक स्कूल के सामने देर रात करीब 12 बजे बड़ा हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। देर रात दो डम्फर आपस में आमने-सामने से भिड़ गए। तेज रफ्तार डम्फरो की भिड़ंत इतनी तेज थी कि भिड़ंत होते ही दोनों में आग लग गई। 

देखते ही देखते दोनों वाहन आग का गोला बन गए और दोनों धू धूकर जलने। वाहनों को जलता देख देर रात गुजर रहे राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। आग लगने की वजह से खाली डम्फर के चालक विनय शुक्ला (35) व खलासी रामराज यादव (23) निवासी खेरवा थाना शिवरतन गंज जनपद अमेठी की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलने ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद किसी प्रकार से डम्फरो में लगी आग को बुझाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जले हुए शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी है।

यह भी पढ़ें- कानपुर में चोरों ने बैंक मैनेजर के बंद घर को बनाया निशाना: ताला तोड़कर 15 लाख की चोरी, परिवार गया था फतेहपुर

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

रियाद में मारे गए भारतीय युवक का सीतापुर लाया गया शव, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
रामनवमी पर्व को भव्य बनाने की तैयारियां: हनुमानगढ़ी-नागेश्वरनाथ मंदिर के बाहर बिछेगी मैट, जेटिंग मशीनों से धुले जा रहे घाट
रामनवमी पर भक्तों में बंटेगा पंजीरी का प्रसाद: श्रीरामलला के लिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि से आया उपहार, ट्रस्ट को सौंपा वस्त्र, फल-मेवा 
लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर ट्रैफिक अलर्ट, रामनवमी मेले के चलते कई मार्गों पर बदलाव, इन रास्तों पर भारी वाहनों पर रोक 
9 महीने से गैस नहीं भरी? KYC सख्ती से UP में 20 लाख एलपीजी कनेक्शन निष्क्रिय, लखनऊ में 1.10 लाख प्रभावित