अंतरिक्ष में गूंजेगा भारत का डंका, ए सैट मिसाइल मॉडल का हुआ अनावरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश को तरक्की की राह पर ले जाने के उद्देश्य से भारतीय वैज्ञानिक दिन-रात कठिन मेहनत करते हैं। जिसकी वजह से आज भारत एक तकनीकी रूप से सक्षम देश के रूप में दुनियाभर में अपनी पहचान कायम करने में लगा हुआ है। ऐसे में अब वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में भी भारत का डंका …

नई दिल्ली। देश को तरक्की की राह पर ले जाने के उद्देश्य से भारतीय वैज्ञानिक दिन-रात कठिन मेहनत करते हैं। जिसकी वजह से आज भारत एक तकनीकी रूप से सक्षम देश के रूप में दुनियाभर में अपनी पहचान कायम करने में लगा हुआ है। ऐसे में अब वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में भी भारत का डंका बजा दिया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज यहां रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) भवन में अंतरिक्ष में उपग्रह को मार गिराने में सक्षम ए सैट मिसाइल के मॉडल का अनावरण किया। इस मौके पर उनके साथ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और डीआरडीओ के अध्यक्ष डा जी सतीश रेड्डी भी मौजूद थे।

देश ने पिछले वर्ष मार्च में ‘मिशन शक्ति’ के तहत अंतरिक्ष में एक उपग्रह को ए सैट मिसाइल से गिराकर बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। अत्यंत जटिल माने जाने वाले इस मिशन को इसरो ने ओड़िशा के डा ए पी जे अब्दुल कलाम द्वीप से सफलतापूर्वक अंजाम दिया था।

इस मिशन की सफलता के साथ भारत यह क्षमता हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। राजनाथ सिंह ने इस मिसाइल को बड़ी उपलब्धि करार देते हुए इससे जुड़े वैज्ञानिकों को बधाई दी। डा. रेड्डी ने इस मौके पर कहा कि इस मिसाइल का मॉडल लगाये जाने से वैज्ञानिकों को भविष्य में भी इस तरह के चुनौतीपूर्ण मिशन लेने की हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी।

संबंधित समाचार