Kanpur: लाजपत भवन में कल से होगा क्राफ्टरूट्स प्रदर्शनी का आयोजन; राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। लाजपत भवन में 08 नवम्बर से 12 नवम्बर 2024 तक  क्राफ्टरूट्स प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा हो। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा किया जायेगा।

क्राफ्टरुट्स संस्था की ट्रस्टी अनारबहेन पटेल ने बताया कि प्रदर्शनी में 80 से अधिक पारंपरिक कलाओं और 100 से अधिक कारीगरों द्वारा देश के राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, वेस्ट बंगाल, तेलगांना, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उतर प्रदेश जैसे 17 राज्यों से अपनी सांस्कृतिक कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा, प्रदर्शनी में पॉटरी, पट्टचित्र आर्ट, पिछवई और लाख की चुडिया, का लाइव डेमो भी होगा।

इस प्रदर्शनी में होम डेकोर, होम टेक्सटाइल, फैशन, वर्किंग, ज्वैलरी और कॉस्मेटिक उत्पादों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनी का समय सुबह 10:30 से रात के 09:00 तथा प्रदर्शनी में प्रवेश निशुल्क रहेगा।

क्राफ्ट रूट्स संस्था का उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक कलाओं को लोगों तक पहुँचाना और उन्हें संरक्षित करना है। इस संस्था ने 2008 से अब तक भारत के विभिन्न शहरों में और विदेशों में भी दुबई, सिंगापुर, अमेरिका जैसे देशों में कारीगरों की कला को प्रदर्शित किया है। इस दौरान प्रेस वार्ता में लीनाबहेन रावल, जाहिदा अमीन, ईस्लाम अहेमद ओर छोटी यादव मौजूद थीं।

यह भी पढ़ें- Kanpur: स्थानीय लोगों की शिकायत पर नगर निगम ने चलाया अभियान; शास्त्री नगर से पकड़े 37 कुत्ते, एबीसी सेंटर भेजा

 

संबंधित समाचार