हरदोई: गोली लगने से महिला की मौत, हत्या या आत्महत्या! जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद/हरदोई। हरदोई के मंझिला थाना क्षेत्र के रेगमा गांव में रविवार की रात तकरीबन 10:00 बजे गोली लगने के कारण एक महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची मंझिला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम रेगमा निवासी आजाद अली की 35 वर्षीय पत्नी आसमा की गोली लगने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो दौड़कर आजाद अली के घर की तरफ पहुंचे तो घर में चीख पुकार मची हुई थी। आसमा की बांई कनपटी पर तमंचे से गोली लगी थी। 

संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से महिला की मौत की सूचना मंझिला पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की। परिजन पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस का अनुमान है कि महिला द्वारा तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली गई। पुलिस ने तमंचे को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:-J-K: किश्तवाड़ में आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सुरक्षाबलों का तलाश अभियान जारी

संबंधित समाचार