Chhattisgarh by-polls: छत्तीसगढ़ में रायपुर शहर दक्षिण सीट के लिए मतदान प्रारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर शहर दक्षिण सीट पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। इस सीट पर 30 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। रायपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद भाजपा विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह सीट रिक्त हुई।

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक जारी रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि इस निर्वाचन क्षेत्र में 1,33,800 पुरुष, 1,37,317 महिला और 52 ट्रांसजेंडर सहित कुल 2,71,169 मतदाता हैं। उपचुनाव के लिए कुल 253 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा कर्मियों की पांच कंपनियां तैनात की गई हैं। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

उपचुनाव में 30 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, हालांकि यहां सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। भाजपा ने रायपुर के पूर्व सांसद और पूर्व महापौर सुनील कुमार सोनी को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि विपक्ष ने युवा चेहरा आकाश शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। शर्मा युवा कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष हैं। 

यह भी पढ़ें:-Mathura News: मथुरा की रिफाइनरी में लगी भीषण आग, 10 लोग झुलसे, तीन गंभीर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात