लखनऊ: सड़क हादसे में कई बच्चे घायल, रेलवे अस्पताल में चल रहा इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूली छात्रों को ले जा रही दो ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में कई बच्चे घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं कर सवार मौके से फरार हो गया है।

जिन बच्चों को चोट आई है वह अलग-अलग स्कूलों के बताए जा रहे हैं। इसमें ई रिक्शा चालक भी घायल हुआ है। घायल बच्चों में पांच बच्चे सिटी मोंटेसरी स्कूल के भी शामिल है। इन बच्चों का भी इलाज रेलवे अस्पताल में ही चल रहा है।

यह भी पढ़ें:-Akshara Singh: 50 लाख रुपये दो नहीं तो जान से मार देंगे... अभिनेत्री को मिली धकमी, जांच में जुटी पुलिस

 

संबंधित समाचार